Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
इंदौर में 28 अक्टूबर को होगा अर्बन कनक्लेव
नगरीय प्रशासन


भोपाल। मध्यप्रदेश में नगरीय विकास को नई गति देने, शहरी अधोसंरचना में निवेश को प्रोत्साहित करने तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से शहरों को अधिक सुविधायुक्त और टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से 28 अक्टूबर को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में अर्बन कनक्लेव का आयोजन किया जाएगा। कनक्लेव में नगरीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों, निवेशकों और संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-मंथन होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कनक्लेव के दौरान निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। इस दौरान शहरी क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं, परियोजनाओं तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर संवाद होगा। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय तथा अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं विषय विशेषज्ञ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आईकॉनिक प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे साथ ही नगरीय विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का भूमि पूजन व लोकार्पण भी करेंगे.
गौरतलब है कि कनक्लेव में महानगरों से आगे बढ़कर श्रेणी-2 के शहरों के विकास पर केंद्रित सत्र में पुनः घनीकरण, परिवहन आधारित विकास (टीओडी), टीडीआर, आवास, पुनर्विकास, मास्टर प्लान, विकास गलियारे, रेरा स्वीकृतियां, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, अनापत्ति प्रमाण-पत्रों में कमी तथा एफएआर जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।
नगरीय विकास एवं आवास विभाग के संकेत भोंडवे ने बताया कि नगरीय प्रशासन में सुधार, व्यवस्थाओं और डिजिटल सशक्तिकरण पर केंद्रित सत्र में स्वचालित भवन अनुज्ञा अनुमोदन प्रणाली (एबीपीएएस), ऑनलाइन एनओसी एवं विकास अनुज्ञा प्रणाली,  कॉलोनी अधिनियम, डिजिटल गवर्नेंस, जीआईएस आधारित नियोजन, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस तथा परियोजना प्रबंधन सूचना प्रणाली जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा। आयुक्त ने कहा कि कनक्लेव में जलवायु अनुकूल शहर, जल सुरक्षा और चक्रीय अर्थव्यवस्था विषय पर भी विशेष सत्र होगा। इसमें शहरी जल पुनः उपयोग एवं जल प्रबंधन, अमृत 2.0, बीआरएसआर फ्रेमवर्क, नमो हरित नगर योजना, सिटी फॉरेस्ट एवं सेंट्रल पार्क, वायु गुणवत्ता सुधार की पहल, ईज ऑफ लिविंग एवं लिवेबिलिटी इंडेक्स, इलेक्ट्रिक वाहन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, एमआरएफ, कचरे से ऊर्जा तथा सीबीजी इकोसिस्टम जैसे विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे।
अर्बन कनक्लेव में शहरी निवेश, वित्तीय संसाधन, साझेदारी और वैश्विक विशेषज्ञता पर भी चर्चा होगी। इसमें अर्बन चैलेंज फंड की परियोजनाएं, सार्वजनिक-निजी भागीदारी, वित्तीय मॉडलिंग, टेंपल बॉन्ड, ग्रीन बॉन्ड, नगर पालिका बॉन्ड, संयुक्त उपक्रम, बहुपक्षीय बैंकों से वित्त पोषण, अनुदान और वायबिलिटी गैप फंडिंग सहित विभिन्न वित्तीय विकल्पों पर विचार किया जाएगा। सौर ऊर्जा से संबंधित परियोजनाओं पर भी विशेष चर्चा प्रस्तावित है।
कनक्लेव में सिंहस्थ-2028 के लिए विश्वस्तरीय तीर्थ नगरी के निर्माण पर विशेष सत्र आयोजित होगा। इसमें नियोजन, परियोजनाएं, टेंपल बॉन्ड, सीएसआर, डिजिटल ट्विन मॉडलिंग, प्राथमिकता वाली अधोसंरचना में निवेश तथा परियोजनाओं के क्रियान्वयन की कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी। तकनीक आधारित भीड़ प्रबंधन, यातायात एवं आयोजन प्रबंधन को भी सत्र में प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।

MadhyaBharat 2 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.