Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
राजनीति के लिए बालाघाट आ रहे राहुल, विपक्ष में संवेदनशील नहीं - डिप्टी सीएम शुक्ल
up mukhyamantri rajendra shukla

भोपाल। उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने भोपाल में प्रेस वार्ता कर राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा राहुल गांधी इतने दिनों के बाद क्यों बालाघाट आ रहे हैं। राहुल गांधी के अंदर संवेदनशीलता नही है ,राजनीतिक लाभ के लिए राहुल गांधी आ रहे हैं। शुक्ल ने कहा कांग्रेस की सरकरो के दौरान नक्सलवाद बढ़ा था। हमने बालाघाट को नक्सल मुक्त क्षेत्र बनाया है।एक एक बच्चे और महिलाओं तक महिला बाल विकास का अमला , आशा पहुँचे ये सुनिश्चित किया गया है । 

लंबे समय से नक्सल प्रभावित होने के कारण लोगों को मुख्यधारा में लाना जरूरी है। राहुल गांधी राजनीति करने पहुँच रहे हैं , हम इसकी निंदा करते हैं , अगर वह जब घटना हुई थी तब आते तो संवेदनशीलता होती। बालाघाट में अब सुधार हुआ है। तंज कसते हुए शुक्ला ने कहा जिन्होंने बालाघाट में समस्या दी आज वह वहां जा रहे हैं ,समस्या का जड कांग्रेस रही है। राहुल गांधी पूरे देश में भ्रम पैदा कर रहे हैं। दिसम्बर 2025 में बालाघाट पूरी तरह नक्सल मुक्त हुआ है इसके बाद वहां स्वास्थ्य सुविधाएं बढाई गईं। प्रदेश के दूरस्थ इलाकों में पहली बार 3000 से ज्यादा बॉन्ड्स डॉक्टर्स की पोस्टिंग की  अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में डोक्टरों की कमी दूर होगी।आरोग्य केंद्रों में सुविधा बढ़ी है , मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में भी सुविधा बढ़ाई गई है। डॉक्टरों की कमी दूर हुई है।

वहीं गधे के नाम से सार्टिफिकेट जारी होने पर उपस्वास्थ्य मंत्री ने कहा जो लोगों ने यह किया है उनके ऊपर FIR दर्ज की गई है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत कुछ प्रावधान किया गया है लेकिन इसका गलत इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई होगी।

 

MadhyaBharat 30 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.