Since: 23-09-2009
भोपाल।भाजपा प्रदेश प्रभारी व सांसद बिप्लब कुमार देब, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा बुधवार को प्रभारी के तौर पर पहली बार भोपाल पहुंचे। जहां कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए। बैठक में भाजपा की आगे की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। माना जा रहा है कि राहुल गांधी के बालाघाट दौरे के काउंटर करने को लेकर भी चर्चा हुई है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय भोपाल में बुधवार को कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, केन्द्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी व सांसद बिप्लब कुमार देब, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ला, मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय प्रकोष्ठ संकुल संयोजक व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, आंध्रप्रदेश के प्रदेश प्रभारी डॉ. अरविन्द भदौरिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, पार्टी की प्रदेश महामंत्री व सांसद लता वानखेडे़ एवं मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके शामिल हूं।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |