Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त
medicin


भोपाल के थाना कोलार रोड पुलिस ने नशीली दवा/ड्रग के विरूद्ध बडी कार्यवाही की है। कोलार पुलिस को रात में  एक संदिग्ध व्यक्ति की सूचना मिली थी।  उक्त व्यक्ति से बारीकी से पूंछताछ करने पर  अवैध प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी का बडा खुलासा हुआ। बंजारी कोलार निवासी संतोष चौहान के घर  प्रतिबंधित दवाओं की 214 टेबलेट मिली। मेडीकल संचालक विक्रय  लोगों को प्रतिबंधित नशे की दवाओं की बिक्री कर रहे थे। कोलार पुलिस एवं ड्रग टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्यवाही की। पुलिस के मुताबिक आयुश मेडीकल बरखेडी थाना जहांगीराबाद से 5 कंपनियों की कुल 696 प्रतिबंधित दवाओं की टेबलेट जब्त की गई हैं। राज मेडीकल अन्ना नगर थाना गोविंदपुरा से 4 अलग अलग कंपनियों की कुल 544 प्रतिबंधित दवाओं की जब्ती हुई है। ड्रग विभाग द्वारा उक्त दोनों मेडीकलों को सील कर उनके कृय विकृय पर जांच होने तक रोक लगायी गई है। पुलिस के मुताबिक  प्रतिबंधित दवा SPASMO PROXYVON+ कैप्सूल के 02 नग जेब में रखे मिले जिसे नशे के रूप में उपयोग करना एवं स्वंय का नाम मिथलेश लोधी पिता वंशगोपाल लोधी बताया तथा वहीं उसके साथ खडे उसके दोस्त नितेश चौहान भी मिला दोनों से पूंछताछ की गयी जिनके द्वारा नितेश चौहान के भाई संतोष सिंह चौहान से खरीदना बताया । बाद उक्त संदिग्धों को लेकर नितेश चौहान के घर बंजारी फेस 1 कोलार पहंचे जहां नितेश के बताये अनुसार उसके भाई संतोष सिंह चौहान के कब्जे से 02 अलग अलग कंपनियों की 214 टेबलेट जप्त की गयी तथा पूंछताछ पर संतोष चौहान ने उक्त दवाऐं आयुष मेडीकल बरखेडी जहांगीराबाद एवं राज मेडीकल स्टोर अन्ना नगर गोविंदपुरा से खरीदना बताया ।
             उक्त पूंछताछ के आधार पर पुलिस एवं ड्रग टीम द्वारा आयुष मेडीकल पहुंचकर तस्दीक की गयी तथा आयुष मेडीकल बरखेडी से मेडीकल संचालक रामसेवक निरंजन के कब्जे से 05 अलग अलग कंपनियों की कुल 696 टेबलेट, वहीं राज मेडीकल अन्ना नगर से मेडीकल संचालक राजकुमार परसोदिया से 04 अलग अलग कंपनियों की कुल 544 टेबलेट जब्त की गयी हैं ।
जब्त दवाएं
अनावेदक मिथलेश लोधी से- SPASMO PROXYVON+ कंपनी के 02 कैप्सूल
अनावेदक संतोष सिंह चौहान से- SPASMO PROXYVON+ कंपनी के 184 एवं अल्फाजोन कंपनी की 30 नींद की गोलियां
आयुष मेडीकल से बरखेडी - SPASMO PROXYVON+ कंपनी के 16 कैप्सूल, AVIL 25 के 315 टैबलेट, AVIL 50 की 85 , AVIL50 की 150 एवं LOKACIAN TABLAT PLUS के 130 टेबलेट
राज मेडीकल अन्ना नगर से- SPASMO PROXYVON+ कंपनी के 90 कैप्सूल, PYEEVON SPAS PLUS कंपनी के 158, , XARISPAS कंपनी के 152, TRIDOSS कंपनी के 144 कैप्सूल

MadhyaBharat 29 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.