Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात
राहुल गांधी

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 01 अक्टूबर को बालाघाट आयेंगे।  वे प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ित आदिवासी परिवारों से मुलाकात करेंगे और उनकी पीड़ा को समझेंगे। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि  राहुल गांधी का मध्य प्रदेश आगमन वंचित और आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान और न्याय की आवाज को मजबूती देगा। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने के संकल्प के साथ उनके साथ खड़ा है। पटवारी ने बालाघाट के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में मासूम बच्चों की मौतों को अत्यंत गंभीर और पीड़ादायक घटना बताते हुए भाजपा सरकार से स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर स्पष्ट जवाब मांगा है। पटवारी ने कहा कि बालाघाट में मासूम बच्चों की मौत ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था, दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बैहर और बिरसा क्षेत्र के आदिवासी बहुल गांवों में बड़ी संख्या में बच्चों की मौत हुई है। स्वास्थ्य संबंधी जांचों में मलेरिया, खसरा, कुपोषण, एनीमिया और निमोनिया जैसे कई स्वास्थ्य कारकों का उल्लेख सामने आया है। उन्होंने कहा कि आखिर कब तक व्यवस्था की विफलताओं का खामियाजा मध्य प्रदेश के गरीब और आदिवासी परिवारों के मासूम बच्चे भुगतते रहेंगे? जिन क्षेत्रों में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की सबसे ज्यादा जरूरत है, वहां समय पर उपचार, जांच, दवाइयां, टीकाकरण और पोषण की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार को यह बताना होगा कि आदिवासी अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति क्या है? बीमार बच्चों तक समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं क्यों नहीं पहुंचीं? प्रशासन को बीमारी और संक्रमण की स्थिति का समय पर पता क्यों नहीं चला? प्रभावित परिवारों को बेहतर उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में कहां कमी रही? उन्होंने कहा कि बालाघाट की घटना केवल आंकड़ों का विषय नहीं है, बल्कि यह उन परिवारों का दर्द है जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खोया है। हर मृत बच्चे के पीछे एक परिवार की उम्मीद, एक मां का सपना और एक पिता का भविष्य जुड़ा था। पटवारी ने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए तथा जांच के आधार पर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। 

 

 कांग्रेस की मांग

- आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को तत्काल मजबूत किया जाए।

- बच्चों की मौतों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच हो।

- प्रत्येक पीड़ित परिवार को न्याय और आवश्यक सहायता मिले।

- स्वास्थ्य व्यवस्था में हुई लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जाए।

- दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में डॉक्टर, दवाइयां, जांच, टीकाकरण और पोषण सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

 पटवारी ने कहा कि हमारा संकल्प स्पष्ट है—आदिवासी समाज को न्याय, पीड़ित परिवारों को इंसाफ और जिम्मेदारों की जवाबदेही सुनिश्चित हो। 

MadhyaBharat 29 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.