Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र
vigyan mela

 


भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में 22 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय 13वें भोपाल विज्ञान मेले में मध्य प्रदेश शासन के उपक्रम,मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) का स्टॉल आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। स्टॉल पर चालू ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस में  विशेष प्रशिक्षित लाइन स्टाफ द्वारा उपयोग किए जाने वाले हॉट सूट पहने लाइन मेंटेनेंस कर्मी के मॉडल  विशेष रूप से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
*विद्यार्थियों में दिख रही ट्रांसमिशन सिस्टम जानने की उत्सुकता*
      एमपी ट्रांसको के स्टॉल पर स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। मॉडल और तकनीकी व्यवस्थाओं को देखकर छात्र-छात्राएं ट्रांसमिशन लाइनों, सबस्टेशनों, विद्युत आपूर्ति के संचालन तथा आधुनिक तकनीकों से जुड़े अनेक सवाल पूछ रहे हैं। एमपी ट्रांसको के अधिकारी एवं तकनीकी विशेषज्ञ विद्यार्थियों के प्रश्नों का सरल भाषा में समाधान कर रहे हैं और मॉडलों के माध्यम से उन्हें विद्युत ट्रांसमिशन तंत्र की कार्यप्रणाली समझा रहे हैं। अधिकारियों के साथ संवाद के दौरान विद्यार्थी ट्रांसमिशन क्षेत्र में उपयोग होने वाली नई तकनीकों को लेकर विशेष रुचि दिखा रहे हैं।
*स्काडा से लेकर ऑप्टिकल फाइबर तक आधुनिक व्यवस्थाओं का प्रदर्शन*
      एम पी ट्रांसको के कार्यपालक निदेशक श्री संदीप गायकवाड़ ने बताया कि ट्रांसमिशन कंपनी ने स्टॉल पर एसएलडीसी एवं स्काडा डिस्प्ले, रिमोट वीडियो सर्विलांस प्रणाली, ओपीजीडब्ल्यू एवं ऑप्टिकल फाइबर संचार नेटवर्क, आयसोलेटर के रिमोट संचालन, ऑप्टिकल फाइबर के वर्किंग मॉडल, ऑनलाइन स्काडा, जीआईएस सबस्टेशन की ऑनलाइन कैमरा डिस्प्ले तथा फॉल्ट लोकेटर जैसी आधुनिक तकनीकों को भी प्रदर्शित किया है। मल्टी-सर्किट ट्रांसमिशन लाइनों तथा सबस्टेशनों में उपयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों के मॉडल भी यहां रखे गए हैं।
*एक ही स्टॉल पर दिख रही ट्रांसमिशन की पूरी तकनीकी झलक*
      स्टॉल पर मचान (स्कैफोल्डिंग), आपातकालीन बहाली प्रणाली (ईआरएस), विभिन्न प्रकार के ट्रांसमिशन कंडक्टर, जीआईएस एवं एआईएस सबस्टेशन, पाइल फाउंडेशन और भूमिगत केबल प्रणाली के मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं। इन मॉडलों के जरिए ट्रांसमिशन नेटवर्क के निर्माण, संचालन और रखरखाव की तकनीकी प्रक्रिया को समझाया जा रहा है।
*पोस्टर और ग्राफिक्स से भी दी जा रही जानकारी*
      स्टॉल पर विभिन्न ग्राफिक्स , पोस्टर और अन्य जानकारीपरक प्रदर्शनों के माध्यम से एमपी ट्रांसको की गतिविधियों, विद्युत ट्रांसमिशन व्यवस्था और आधुनिक तकनीकी प्रणालियों से संबंधित जानकारी भी आगंतुकों को दी जा रही है।
*एम पी ट्रांसको के ये अधिकारी समझा रहें हैं ट्रांसमिशन सिस्टम*
       विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको भोपाल के कार्यपालन अभियंता अतुल नाबर, रवि चौरसिया, रितेश जैन,सहायक अभियंता आशीष जैन सहित  टीम भोपाल  आगुंतको, स्कूल, कालेज के विद्यार्थियों को ट्रांसमिशन सिस्टम समझाने के साथ उनके द्वारा गए विभिन्न प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर भी दे रहें हैं।

MadhyaBharat 26 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.