Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
इंदौर में विधानसभा 1 को मिली 1 करोड़ के विकास कार्य की सौगात
विजयवर्गीय कैलाश


इंदौर ।  पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने विधानसभा 1 के वार्ड 13 में 1 करोड़ की लागत से निर्मित होने जा रही रोड का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा 1 के स्कूलों से लेकर के आंगनवाड़ियों और बगीचों से लेकर सड़कों तक विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस वार्ड में आने पर ऐसा लगता है कि मै अपने परिवार में आया हूं। यहां पर मुझे इतना स्नेह मिलता है। हमने पार्षदों की पहली बैठक में सभी वार्डों में होने वाले कार्यों की सूची बना ली थी। उसके पश्चात करीब एक हजार फाइलें बनाकर विकास कार्य प्रारंभ किए गए। आज मैं कह सकता हूं कि सभी एक हजार फाइलों के विकास कार्य हो रहे हैं अर्थात वार्डों में ज्यादातर समस्याओं का समाधान किया जा चुका है। आपके यहां पर पानी की एक टंकी का निर्माण किया जा रहा है इससे पानी के कम प्रेशर से आने की जो समस्या है उसका समाधान हो जाएगा। तीन मंजिल तक नर्मदा जल पहुंच जाएगा। ड्रेनेज और सड़क के कार्य किए जा रहे हैं। इस वार्ड के बगीचों में झूले और ओपन जिम लगाए जाएंगे। पार्षद पराग कौशल जी ने मुझे बताया कि उनको बगीचों के लिए बैंच की जरुरत है तो मैं उनको कहना चाहता हूं कि आपको कितनी बैंचेस की जरूरत है आप बता दिजिए वह दिलवा दी जाएगी। स्कूलों को बेहतर सुविधा और शिक्षा के केंद्र बनाने की हमारी योजना के तहत स्कूलों में फर्निचर से लेकर वाटर कूलर तक की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश यह है कि गरीब परिवार अपने बच्चों को महंगे प्राइवेट स्कूलों में नहीं भेज सकता है इसलिए सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जाए जिससे बच्चे वहां पर अच्छी शिक्षा ग्रहण करें। स्कूलों में कम्प्यूटर के टेंडर हो चुके हैं और अब हम एआई लैब की योजना बना रहे हैं। हम  कैंसर मुक्त विधानसभा बने इसका प्रयास कर रहे हैं, इसका कार्यालय का भी जल्द शुभारंभ होगा। कैंसर की नि:शुल्क मैमोग्रफी हो और कैंसर पाए जाने पर उसका नि:शुल्क सर्जरी हो इसकी व्यवस्था माननीय कैलाश विजयवर्गीय जी करने वाले हैं। यदि अभी किसी को कैंसर है और उसकी सर्जरी करवाना हो तो माननीय कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में नि:शुल्क सर्जरी की व्यवस्था की जाएगी। क्योंकि कैंसर का इलाज काफी महंगा होता है। मैं सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन करना चाहता हूं कि यदि किसी जरूरतमंद को राशन नहीं मिल रहा है तो उसकी चिंता करे और उसको इस योजना का लाभ दिलवाएं। आकाश विजयवर्गीय ने नगर निगम के अधिकारी को मंच पर बुलाकर मुफ्त राशन से संबंधित जानकारी देने को कहा। अधिकारी ने उपस्थित जनसमुदाय को विस्तार से जानकारी दी और कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना का आसानी से लाभ ले सकता है। आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति 3 महीने तक राशन लेता है तो उसका आयुष्मान कार्ड भी बन जाएगा। आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक का इलाज होता है  और 50 करोड़ लोग इसका लाभ ले रहे हैं। पहले हमारे पास लोग इलाज के लिए आते थे तो हम परेशान हो जाते थे कि इसका इलाज कैसे करवाए अब हम आयुष्मान से इलाज करवा देते हैं। एक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना है जिसमें दुर्घटना बीमा होता है। इसमें मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये और स्थाई विकलांगता पर एक लाख रुपये मिलते हैं। इसका भी कैंप लगाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों का यह बीमा हो जाए इसकी कोशिश करेंगे। इसमें 450 रुपये साल के जमा होंगे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आकाश विजयवर्गीय का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पार्षद पराग कौशल,मंडल अध्यक्ष, भाजपा नेता अशोक चौहान चांदू नेता, गोविंद सिंह पंवार, भूपेंद्र कैसरी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानिय रहवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मंच पर आकाश विजयवर्गीय ने गजेंद्र सिंह सिसौदिया का जन्मदिन मनाया।

MadhyaBharat 25 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.