Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम ई-बस सेवा" शुरू, सीएम यादव और केंद्रीय मंत्री गडकरी हुए शामिल
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव


भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय "मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम ई-बस सेवा" की शुरुआत की। रिमोट का बटन दबाकर प्रदेशवासियों को "मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा" एवं "पीएम ई-बस सेवा" की सौगात दी। इस दौरान  केंद्रीय मंत्री  नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुगम सफर, सुरक्षित सफर मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा पुस्तिका का विमोचन किया।  मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के  शुभारंभ अवसर पर  एमपी यात्री परिवहन कंपनी (MPYPIL) ने IIM इंदौर और SPA के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए।  प्रबंध संचालक मनीष सिंह ने एमओयू का आदान-प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सड़क परिवहन के माध्यम से बसों का बेहतर प्रबंधन जनता की सुविधा और सुगम आवागमन के लिए किया जा रहा है।
मध्यप्रदेश में 5 लाख किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण हुआ है, जिसके माध्यम से छोटे से छोटे गाँव और कस्बों तक सड़क कनेक्टिविटी सुनिश्चित हुई है। हमारी सरकार के प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी और बेहतर हुई है।प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों का व्यापक नेटवर्क विकसित हुआ है।आज का दिन अद्भुत है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती और सेवा संकल्प महाअभियान का यह संगम जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करता है। आज 351 बसों के साथ इस सेवा की शुरुआत हो रही है और आने वाले समय में मध्यप्रदेश को 1,500 बसों की सौगात मिलने वाली है। जनता की सेवा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह हमारे वर्ष 2023 के संकल्प पत्र में किए गए संकल्प की पूर्ति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।सीएम ने कहा नगरों के भीतर और बाहर, प्रदेश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रदेश के बाहर भी बसों का संचालन किया जाएगा। हमारा उद्देश्य प्रदेशवासियों को सुगम, सुरक्षित और बेहतर सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराना है।

MadhyaBharat 25 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.