Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का असर, छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन बढ़ेगी बारिश
 Impact of the Bay of Bengal system: Rainfall to increase in Chhattisgarh over the next two days.

 

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर दिखाई दे रहा है। 23 और 24 सितंबर को बस्तर संभाग के कई इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम-मध्य और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। राजधानी रायपुर में भी एक-दो दौर हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक 1038.4 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य से करीब 6 प्रतिशत कम है। इस अवधि तक सामान्य तौर पर 1106.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी।

पिछले 24 घंटे में भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। कवर्धा में 4 सेंटीमीटर, राजपुर और कोटा में 3-3 सेंटीमीटर, जबकि चांदो, भैयाथान, मरवाही और दर्री में 2-2 सेंटीमीटर बारिश हुई। जांजगीर, गादीरास, लोरमी, कोरबा और अजगरबहार में भी बारिश दर्ज की गई। फिलहाल सरगुजा, जशपुर, कांकेर, कवर्धा और बेमेतरा ऐसे जिले हैं जहां सामान्य से कम बारिश हुई है। वहीं बलरामपुर में अब तक करीब 1500 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 56 प्रतिशत अधिक है।

सितंबर मानसून सीजन का आखिरी महीना है और 30 सितंबर को आधिकारिक तौर पर मानसूनी अवधि समाप्त हो जाएगी। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि प्रदेश से तुरंत मानसून विदा हो जाएगा। आमतौर पर छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह के आसपास होती है। 1 जून से 30 सितंबर तक होने वाली बारिश को मानसूनी बारिश माना जाता है। इस बार प्रदेश में बारिश का वितरण एक जैसा नहीं रहा है, कुछ जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है, जबकि कई इलाकों में अब भी बारिश का आंकड़ा सामान्य से नीचे है।

 

MadhyaBharat 23 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.