Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा‘ मंगलवार को मध्यप्रदेश पहुंची
sewa sanklp

 

भोपाल। मंगलवार को मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंचीऔर सेवा कार्यों में सहभागिता की। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी ने धार से जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा के साथ खरगोन पहुंचकर मछुवारा समाज के सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा एक सफर नहीं, बल्कि जन-जन से जुड़ने का सबसे सशक्त माध्यम है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता सेवा संकल्प अभियान का उपयोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार और पार्टी के सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने में करें। उन्होंने कहा कि यह यात्रा लाभार्थियों और आमजन के अनुभवों को समझने और सेवा के संकल्प को और मजबूत करने की यात्रा है। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी ने मंगलवार को धार ग्रामीण जिले के बाकानेर में सेवा यात्रियों के साथ पौधारोपण, बाकानेर के गटवाल नदी पर श्रमदान, पिपलदागड़ी पहुंचकर गौशाला की सफाई तथा खलघाट स्थित मुनि बाबा आश्रम में सेवा यात्रियों और लगभग 50 ग्रामीण परिवारों के साथ आत्मीयता से समरसता भोज किया। साथ ही गोताखोरों का सम्मान किया और सनावद में युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित ग्रामीणों व आमजन के साथ संवाद कर जाना कि किस प्रकार भाजपा सरकारों के कल्याणकारी कार्यों से लोगों की जिंदगी में बदलाव आ रहा है। डॉ. हेमांग जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में वर्षा के जल को सहेजना हम सभी की महत्ती जिम्मेदारी है। वहीं नल जल योजना के माध्यम से अब अपने घर में ही उन्हें नल से जल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जल, जन और सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर सेवा, जल संरक्षण, पौधरोपण, स्वच्छता और जनसंवाद को जोड़ा जा रहा है।
पन्ना के इटवा खास और मड़ला में हुआ स्वागत
वाराणसी से वडनगर की ओर आ रही मार्ग क्रमांक-11 की जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा पन्ना जिले के इटवा खास होते हुए मड़ला पहुंची। यात्रा के पहाड़ीखेड़ा पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रकोष्ठ संकुल संयोजक व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा एवं पूर्व मंत्री व विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा यात्रियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

MadhyaBharat 22 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.