Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भोपाल में RSS का बड़ा आयोजन, संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले हुए शामिल
RSS


भोपाल। भोपाल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का बड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां बड़ी संख्या में RSS के लोग शामिल हुए।  उज्जैन में संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम के बाद भोपाल में आरएसएस का बड़ा कार्यक्रम हुआ। इसमें संघ के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।  भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मध्य भारत प्रांत भोपाल विभाग के एकत्रीकरण कार्यक्रम को दत्तात्रेय होसबाले ने संबोधित किया।  कार्यक्रम में रिटायर्ड लेफ्टिनेंस जनरल नरेन्द्र कोतवाल भी शामिल हुए।
कार्यक्रम में होसबाले ने कहा कि समाज में जाति-धर्म के भेद को खत्म करने का काम करना चाहिए।  जाति में बांटने से समाज कमजोर और खोखला बन जाता है। इसलिए लोगों को राष्ट्र के बारे में सोचना है. लोग यदि इसे अपने जीवन व्यवहार में लाएंगे तो जाति का भेद नहीं रहेगा. यह हिंदू समाज के लिए कलंक है। इस कलंक से हमें मुक्ति चाहिए।  यह काम किसी कानून या भगवान के अवतार या किसी के उपदेश से नहीं होगा, बल्कि अपने आचरण से होगा।  हमें संकल्प लेकर आगे बढ़ना होगा।उन्होंने कहा कि दुनिया आज अपनी अंतदृष्टि से बहुत परेशान है।  राष्ट्रीय स्वाभिमान को विकसित करके हम दुनिया के सामने मॉडल तैयार करें कि हमें जीवन कैसे जीना चाहिए।  नागरिकों के अपने कर्तव्य भी हैं।  यदि हम खुद नहीं करेंगे तो डंडा तो है ही. नागरिकों के अपने कर्तव्य और जिम्मेवारी को निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप किसी भी क्षेत्र में काम करें, देश को बेहतर बनाने की दिशा में काम करें. देश में भक्ति सिर्फ 15 अगस्त या 26 जनवरी का काम नहीं है। हर समय अपनी वाणी और व्यवहार में देशभक्ति का भाव दिखना होगा।  होसबाले ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए चारों तरफ चर्चा होती है, लेकिन सिर्फ इसको लेकर प्रस्ताव पास करने से पर्यावरण की रक्षा नहीं होगी।   हमारी पिछली पीढ़ी ने सयंमित जीवन जिया, इसलिए आज हम पहाड़, जंगल देख रहे हैं. क्या हमारी आने वाली पीढ़ी को यह नहीं चाहिए? उन्होंने कहा कि परिवार से ही जीवन की अच्छी बातें शुरू होती है।  परस्पर सहयोग, समाज के प्रति जिम्मेदारी, देश के विकस को लेकर घर के अंदर चर्चा करें. घर के बच्चे समाज के लिए कैसे जीवन बिता सकते हैं, इस पर विचार परिवार में होना चाहिए। हमें पूरी दुनिया के लिए मॉडल तैयार करना चाहिए।

MadhyaBharat 20 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.