Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
क्राइम ब्रांच ने पकड़ी डेढ़ लाख की अवैध मादक पदार्थ स्मैक, दो आरोपी गिरफ्तार
crime branch


भोपाल। क्राइम ब्रांच भोपाल का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार किया है। क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियो से 3.53 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक एवं दो मोबाईल फोन जब्त किया है। आरोपियो से जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 1,50,000 रुपए है। आरोपी कार्तिक राजपूत के पूर्व के चोरी,नकबजनी,लूट के कई अपराध पंजीबद्ध है। बताया गया कि  थाना क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम फरार आरोपियों की तलाश एवं अपराध विवेचना के सिलसिले में थाने से रवाना हुई थी। गश्त और विवेचना के दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर तंत्र के माध्यम से  गोपनीय सूचना मिली कि  एम.पी. नगर जोन-1 स्थित मेट्रो ब्रिज के पास ग्राउंड में दो संदिग्ध व्यक्ति अपने पास अवैध मादक पदार्थ स्मैक रखकर ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। यदि उन्हें तुरंत नहीं पकड़ा गया, तो वे स्मैक को बेचकर ठिकाने लगा देंगे, और समय रहते पकड़ने पर उनके पास से बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद हो सकता है। सूचना  पर  क्राइम ब्रांच की टीम बताए गए स्थान पर पहुँची। मेट्रो ब्रिज के बगल में ग्राउंड, एम.पी. नगर जोन-1 में मुखबिर के हुलिये के दो लड़के बैठे दिखाई दिए, जिन्हें हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया। दोनों ने अपना परिचय देकर पूछताछ में नाम (1) कार्तिक राजपूत पिता अंतर राजपूत (उम्र 28 वर्ष, निवासी हर्षवर्धन नगर, माता मंदिर, थाना टीटी नगर, भोपाल) तथा (2) सूरज कुशवाह पिता पूर्णेन्द कुशवाह (उम्र 21 वर्ष, निवासी आनंद नगर, माता मंदिर पठार, थाना पिपलानी, भोपाल) बताया। तलाशी के दौरान आरोपी कार्तिक राजपूत की पैंट की जेब से एक रेडमी एंड्रॉइड मोबाइल और एक कागज की पुड़िया मिली, जिसमें पूछताछ पर स्मैक होना बताया गया। इसी प्रकार आरोपी सूरज कुशवाह की पैंट की जेब से एक वीवो एंड्रॉइड मोबाइल और एक कागज की पुड़िया निकाली गई, जिसमें पूछताछ करने पर स्मैक होना बताया गया। दोनों संदेहियों ने स्वीकार किया कि उनके पास मौजूद अवैध मादक पदार्थ स्मैक उन्हीं का है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत थाना क्राइम ब्रांच में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

MadhyaBharat 19 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.