Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
प्रदेश के निकायों में मनाया गया सेवा संकल्प अभियान
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव


प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश में आरम्भ हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में व्यापक स्तर पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित इस अभियान का मुख्य ध्येय जन-जन में नि:स्वार्थ सेवा भाव को प्रोत्साहित करना एवं असहाय व जरूरतमंद रोगियों के लिए जीवनदायिनी रक्त की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
अभूतपूर्व जनभागीदारी एवं उत्साहप्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में आयोजित इन शिविरों में युवाओं, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य प्रबुद्धजनों तथा समाज के सभी वर्गों ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज कराई।शिविरों में कुल 5,591 नागरिकों द्वारा स्वेच्छापूर्वक 4,493.50 यूनिट रक्तदान किया गया। सेवा के इस महायज्ञ में अपना अमूल्य योगदान देने वाले दानदाताओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट मानवीय सेवाभाव का सम्मान किया गया।
'सेवा ही संकल्प' की भावना साकारइन रक्तदान शिविरों के माध्यम से नागरिकों को रक्तदान के पावन महत्त्व के प्रति जागरूक करने के साथ समाज में पारस्परिक सहयोग, बंधुत्व तथा मानवीय संवेदनाओं की जड़ों को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया गया। अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर संचालित यह अभिनव पहल ‘सेवा ही संकल्प’ की भावना को जन-जन के सहयोग से धरातल पर साकार करने की दिशा में एक दूरगामी प्रयास सिद्ध हो रही है।

MadhyaBharat 18 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.