Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
स्वास्थ्य सेवाएं गांव तक पहुंच रही हैं तो बीमार बच्चे अस्पताल क्यों नहीं पहुंचे - पटवारी
jeetu patwari


भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  जीतू पटवारी ने बालाघाट में बच्चों की मौत पर सवाल खड़े किए हैं।  दोनों नेताओं ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए  जीतू पटवारी ने आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर प्रदेश सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए। पटवारी ने कहा कि “यदि स्वास्थ्य सेवाएं गांव तक पहुंच रही हैं तो बीमार बच्चे अस्पताल क्यों नहीं पहुंचे? अगर सरकार पहले से सतर्क थी, तो स्थिति गंभीर होने से पहले रोकथाम क्यों नहीं हुई? मुख्यमंत्री से सीधा सवाल है—आदिवासी बच्चे सरकार की प्राथमिकता में कहां हैं? उन्होंने कहा कि बालाघाट की घटना केवल एक जिले का मामला नहीं है, बल्कि यह मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था, कुपोषण और आदिवासी क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों की मौत पर राजनीति नहीं, बल्कि जवाबदेही और न्याय की जरूरत है। पटवारी ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार का सबसे ज्यादा खामियाजा गरीब, आदिवासी परिवारों और बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बालाघाट से लेकर श्योपुर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, मंडला और डिंडोरी तक आदिवासी अंचलों में कुपोषण, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं। पटवारी ने कहा कि शासन के आंकड़ों के अनुसार चार गांवों में 6,431 बच्चों की जांच में 1,049 बच्चे कुपोषित पाए गए। वहीं 1,21,892 बच्चों की पोषण जांच में 3,741 बच्चे अति-कुपोषित और 15,588 बच्चे सामान्य कुपोषित पाए गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिन बच्चों की मौत हुई है, उनके परिवारों को केवल सांत्वना नहीं, बल्कि न्याय और जवाब चाहिए। घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं दोषियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए और यदि किसी स्तर पर लापरवाही हुई है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि बच्चों को समय पर उपचार क्यों नहीं मिला, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं कहां विफल हुईं और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाएंगे।

MadhyaBharat 16 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.