Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अमृतधारा में 12 जंगली हाथियों की दस्तक, पूरी बस्ती कराई गई खाली
 12 wild elephants arrive in Amritdhara; entire settlement evacuated.

 

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) और कोरिया जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध अमृतधारा जलप्रपात के आसपास उस वक्त ग्रामीणों में दहशत फैल गई, जब 12 जंगली हाथियों का दल आबादी वाले इलाके में पहुंच गया। हाथियों की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही वन विभाग ने ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अमृतधारा बस्ती को एहतियातन खाली करा दिया। बस्ती में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों और रेस्ट हाउस में ठहराया गया है। वन विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के साथ जंगल और हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों की ओर नहीं जाने की सलाह दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, हाथियों का यह दल पिछले दो दिनों से बिहारपुर वन परिक्षेत्र के जंगलों और चंदन वन क्षेत्र के आसपास विचरण कर रहा था। इसके बाद हाथियों ने अपना रास्ता बदला और अमृतधारा जलप्रपात की तरफ बढ़ते हुए आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गए। बस्ती में दाखिल होने के बाद हाथियों के दल ने कुछ ग्रामीणों के घरों को नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा खेतों में खड़ी फसल और बाड़ियों को भी रौंदने की जानकारी सामने आई है, जिससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान हुआ है। आबादी के नजदीक हाथियों की लगातार मौजूदगी को देखते हुए स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। वन विभाग स्थिति पर नजर रखते हुए हाथियों को सुरक्षित तरीके से आबादी से दूर रखने की कोशिश कर रहा है।

हाथियों के मूवमेंट को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के इलाके में निगरानी और बढ़ा दी है। वनकर्मी लगातार उनकी दिशा और गतिविधियों को ट्रैक कर रहे हैं, वहीं आसपास के गांवों के लोगों को भी अलर्ट किया गया है। ग्रामीणों से कहा गया है कि वे जंगल की तरफ जाने से बचें और हाथियों के करीब जाकर उन्हें देखने या उनका पीछा करने की कोशिश न करें। अधिकारियों की ओर से लोगों से भीड़ नहीं लगाने और किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर वन विभाग को सूचित करने की अपील की गई है। फिलहाल ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है और विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

MadhyaBharat 14 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.