Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
दशहरा-दिवाली पर रेलवे का बड़ा प्लान, भोपाल होकर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
Railways

 

 

दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। यात्रियों को कंफर्म सीट उपलब्ध कराने के लिए भोपाल मंडल से होकर दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इनमें पुणे-गोरखपुर और मुंबई सीएसएमटी-गोरखपुर के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों के शुरू होने से मध्यप्रदेश समेत तीन राज्यों के यात्रियों को त्योहारी सीजन में राहत मिलने की उम्मीद है।

पुणे-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से नवंबर तक दोनों दिशाओं में 44 फेरे लगाएगी। वहीं मुंबई सीएसएमटी-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन अक्टूबर से नवंबर के बीच 43 फेरे करेगी। दोनों ट्रेनें इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, कानपुर, लखनऊ और गोंडा जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। यात्री इन निर्धारित स्टेशनों में से किसी भी स्टेशन से अपनी यात्रा के लिए रिजर्वेशन करा सकेंगे। त्योहारी सीजन में नियमित ट्रेनों पर बढ़ने वाले दबाव को कम करने में इन स्पेशल ट्रेनों की अहम भूमिका रहेगी।

रेलवे ने यात्रियों को टिकट बुकिंग के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। रिजर्वेशन केवल अधिकृत IRCTC वेबसाइट या IRCTC Rail Connect ऐप के जरिए कराने की अपील की गई है। यात्रियों को फर्जी एजेंटों और अनधिकृत टिकट बुकिंग से बचने को कहा गया है। टिकट बुक करते समय यात्री अपना सही मोबाइल नंबर दर्ज करें, ताकि यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी समय पर मिल सके। ऑनलाइन बुकिंग के लिए पहले IRCTC अकाउंट में लॉगिन कर यात्रियों की जानकारी और सीट की पसंद दर्ज करनी होगी, इसके बाद उपलब्ध ऑनलाइन भुगतान विकल्प से किराया जमा करके ई-टिकट प्राप्त किया जा सकता है।

MadhyaBharat 14 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.