Since: 23-09-2009
राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन ने 15 महीनों में उपभोक्ताओं को 105 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड दिलाया। 25 अप्रैल 2025 से 31 जुलाई 2026 के बीच 35 क्षेत्रों में रिफंड से संबंधित 1,66,189 शिकायतों का निपटारा किया गयाई-कॉमर्स क्षेत्र में 74 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड दिलाने में मदद मिलीमई-जुलाई 2026 के दौरान ई-कॉमर्स क्षेत्र में एक रुपये से लेकर 35.83 लाख रुपये तक का रिफंड दिलाने में सहायता की गई (एनसीएच) ने 25 अप्रैल 2025 से 31 जुलाई 2026 तक की पंद्रह महीने की अवधि के दौरान 35 क्षेत्रों में 1,66,189 रिफंड से संबंधित शिकायतों का समाधान करते हुए उपभोक्ताओं को 105 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड दिलाने में सहायता की है।
ई-कॉमर्स क्षेत्र में रिफंड संबंधी शिकायतों की संख्या सबसे अधिक रही। इस क्षेत्र में 1,00,466 शिकायतों के परिणामस्वरूप 74 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड दिलाने में सहायता की गई। इसके बाद यात्रा एवं पर्यटन क्षेत्र का स्थान रहा, जहां 10 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड दिलाने में सहायता की गई। मई 2026 से जुलाई 2026 के दौरान ई-कॉमर्स क्षेत्र में दिए गए रिफंड की राशि एक रुपये से लेकर 35,83,790 रुपये तक रहीं।
मुख्य बिन्दु
105 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड दिलाने में सहायता।
1,66,189 रिफंड से संबंधित शिकायतों का निपटारा
35 क्षेत्र शामिल
1,00,466 ई-कॉमर्स रिफंड संबंधी शिकायतों का निपटारा
ई-कॉमर्स क्षेत्र में 74 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड दिलाने में सहायता।
यात्रा एवं पर्यटन क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड दिलाने में मदद।
मई-जुलाई 2026 के दौरान ई-कॉमर्स क्षेत्र में एक रुपये से लेकर 35,83,790 रुपये तक के रिफंड दिलाने में सहायता।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |