Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्यवाही, 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
crime branch

भोपाल। क्राइम ब्रांच ने व्यापारी से  35 लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी को ग्वालियर से क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा है। इस पर 10 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी ने 35.05 लाख की बकाया राशि हड़प ली थी।  आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 19/26, धारा 318(4), 316(2), 316(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से ही कई धाराओं मे मामले दर्ज हैं। बताया गया कि विश्वास जीतने के लिए  आरोपी ने शुरू में समय पर भुगतान किया और बाद में मॉल उधारी पर लेने लगा था।  आरोपी ने Shri Maa Marketing Pvt. Ltd. एवं Polyshri Pvt. Ltd. से प्लास्टिक दाना (PP) उधारी पर क्रय किया गया था। थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में आरोपियों की तलाश पतारसी में लगाया था ।

क्या है मामला
7 मार्च 2026 को आवेदक ने  कार्यालय में शिकायत की थी कि, आवेदक की कंपनी,(Shri Maa Marketing Pvt Ltd) एंव (Polyshri Pvt Ltd) औद्योगिक क्षेत्र, गोविंदुरा भोपाल की कंपनी से वसुंधरा पॉलीसैक प्राइवेट लिमिटेड और इसके निदेशक नागेंद्र सिंह भदौरिया ने पी०पी० यानी प्लास्टिक दाना (प्लास्टिक सीमेंट बैग के उत्पादन में उपयुक्त कच्चा माल) खरीदने के लिए आवेदक की।  Vasundhara Polysack Pvt. Ltd के निदेशक नागेंद्र सिंह भदौरिया  को एक मास्टर पंजीकरण (ए एमओयू) किया।  इसके बाद, षडयंत्रर्पूर्वक ऑर्डर कर एंव शुरुआत में सभी का भुगतान समय पर कर कंपनी का विश्वास जीत लिया।  इसी विश्वास पर आवेदक ने नागेनेद्र भदौरिया को उधारी पर माल की आपूर्ति शुरू कर दी ।  आरोपी नागेन्द्र भदौरिया ने जानबूझकर षडयंत्रपूर्वक  कुल राशि 3505928/- रुपये की रकम हडप ली।  फरियादी एंव उसकी कंपनी के साथ धोखाधडी की । प्रकरण में आरोपी के फरार होने से 10,000/- की इनाम राशि घोषित की गई थी।

MadhyaBharat 10 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.