Since: 23-09-2009
भोपाल। भारी बारिश के चलते भोपाल की सड़कों के हाल बुरे हैं। जगह जगह सड़कें उखड़ गई हैं। राहगीरों को बारिश होने और न होने दोनों ही स्थिति में दुर्घटना का सामना करना पड़ता है। बारिश होती है है तो गड्ढों में भरा पानी परेशानी खड़ा कर रहे तो वहीं बारिश नहीं हुई तो धूल भरी सड़क से परेशानी हो रही। लेकिन अब इन परेशानियों से निजात मिलने वाली है। प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता में लिया गया है। 30 सितंबर तक प्रदेश की सड़कों के सभी गड्ढे भरे जाएं। यह निर्देश मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) के प्रबंध संचालक भरत यादव ने बुधवार को सेव लाइफ फाउंडेशन एवं डीडीएचआई, आईआईटी मद्रास द्वारा प्रदेश में किए जा रहे सड़क सुरक्षा कार्यों की समीक्षा के दौरान दिए। सड़क सुरक्षा के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बेसहारा मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उनके जमाव वाले स्थान चिह्नित किए जाएंगे। पशुपालन, नगरीय विकास, जिला प्रशासन, स्थानीय निकायों और ग्राम पंचायतों के समन्वय से कार्य होगा। मवेशियों को निकटतम गोशालाओं या सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का अभियान चलेगा।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |