Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
आरटीओ के पीछे कचरा फेंकने वाले अस्पताल को नहीं तलाश पाया निगम, एनजीटी ने लगाई फटकार
rto kachara

 

 भोपाल। भोपाल में आरटीओ के पीछे सरकारी जमीन पर एक्सपायर्ड दवाएं जलाने की घटना ने शहर में बायोमेडिकल वेस्ट के निपटारे की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने इस मामले में जिम्मेदार महकमों की जवाबदेही तय करते हुए बायोमेडिकल कचरे को लेकर सख्त व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। कचरा पैदा होने से लेकर उसके उपचार तक की पूरी प्रक्रिया 48 घंटे के भीतर पूरी करनी होगी। कचरा ढोने वाले वाहनों में जीपीएस लगाना होगा और उसकी रियल टाइम निगरानी की सुविधा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को देनी होगी।

एनजीटी की सेंट्रल जोन बेंच में नगर निगम की ओर बताया गया कि जांच के बाद नगर निगम ने मौके से कचरा उठाकर अधिकृत कामन बायोमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट फैसिलिटी (सीबीडब्ल्यूटीएफ) को सौंपा है। वहां 5.2 किलो एक्सपायर्ड दवाओं को इंसीनरेट कर नष्ट किया गया, लेकिन कार्रवाई का सबसे अहम हिस्सा अभी अधूरा है। जांच एजेंसियां यह पता नहीं लगा सकीं कि यह कचरा किस अस्पताल, क्लीनिक या मेडिकल संस्थान से वहां पहुंचा। एनजीटी के समक्ष पेश रिपोर्ट में भी जिम्मेदार स्रोत की पहचान नहीं हो पाने की बात दर्ज है, जिस पर अधिकरण ने निगम को फटकार लगाई।

अस्पतालों की अब होगी जवाबदेही

ट्रिब्यूनल ने मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिया है कि हर बेडेड और नान-बेडेड हेल्थकेयर संस्थान के पास वैध अनुमति और सीबीडब्ल्यूटीएफ की सदस्यता सुनिश्चित की जाए। नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई करनी होगी। नगर निगम को घरों और अस्पतालों से निकलने वाले बायोमेडिकल कचरे के लिए बिना शुल्क कलेक्शन और निस्तारण की व्यवस्था विकसित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। गार्बेज ट्रांसफर स्टेशनों पर भी कलेक्शन सुविधा विकसित करनी होगी।

कचरा वाहन लीकेज प्रूफ केबिन जरूरी

नगर निगम के कचरा वाहनों में मेडिकल वेस्ट के लिए लीकेज-प्रूफ अलग केबिन व्यवस्था और बायोहैजर्ड चिह्न अनिवार्य होंगे। दोपहिया से कचरा संग्रहण की अनुमति केवल संकरी गलियों वाले क्लीनिकों के लिए होगी और उसमें भी निर्धारित कलेक्शन बाक्स, ढक्कन, स्पिल प्रबंधन, फर्स्ट एड और मैनिफेस्ट रिकार्ड रखना होगा।

MadhyaBharat 10 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.