Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिवों की तलाश, राहुल-प्रियंका ले रहे नेताओं के इंटरव्यू
Search for National Secretaries in Congress: Rahul and Priyanka Interviewing Leaders

 

 

कांग्रेस में नए राष्ट्रीय सचिवों के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। पार्टी संगठन सृजन अभियान के जरिए जमीनी स्तर पर सक्रिय और बेहतर काम करने वाले नेताओं को आगे लाने की कोशिश कर रही है। इसी प्रक्रिया के तहत अलग-अलग राज्यों से चुने गए नेताओं को दिल्ली बुलाकर इंटरव्यू लिए जा रहे हैं। सोमवार को करीब 10 ग्रुप में लगभग 100 नेताओं से बातचीत की गई। इंटरव्यू पैनल में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल शामिल हैं। उम्मीदवारों से संगठन में उनकी भूमिका, राजनीतिक अनुभव और अब तक किए गए काम के बारे में जानकारी ली जा रही है।

इंटरव्यू में शामिल नेताओं के अनुसार, राहुल गांधी ने शुरुआत में उम्मीदवारों से उनका परिचय और संगठन से जुड़े अनुभव के बारे में सवाल किए। इसके बाद सवाल-जवाब का मुख्य दौर प्रियंका गांधी ने संभाला। एक ग्रुप में अलग-अलग राज्यों से आए आठ नेता शामिल थे, जिन्हें करीब 20 मिनट का समय दिया गया। उम्मीदवारों से यह भी पूछा गया कि उन्होंने पार्टी संगठन में किस तरह काम किया है और उन्हें भविष्य में किसी दूसरे राज्य की जिम्मेदारी दी जाए तो वे उसे कैसे संभालेंगे। युवाओं को पार्टी से जोड़ने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति को भी बातचीत में अहम जगह दी गई।

कांग्रेस की इस चयन प्रक्रिया में नेताओं के अनुभव के साथ उनकी राजनीतिक समझ और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करने की क्षमता भी परखी जा रही है। पार्टी यह जानने की कोशिश कर रही है कि उम्मीदवार राजनीतिक दबाव, सिफारिशों और संगठन के भीतर आने वाली चुनौतियों से किस तरह निपटते हैं। दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी मिलने पर संगठन को मजबूत करने की क्षमता और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने की रणनीति को भी चयन का हिस्सा बनाया गया है। संगठन सृजन अभियान के तहत सामने आए नेताओं में से उपयुक्त चेहरों को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी देने की तैयारी है और इंटरव्यू के आधार पर आगे चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

 

MadhyaBharat 8 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.