Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, रायपुर सबसे ज्यादा प्रभावित
Rising threat of swine flu in Chhattisgarh; Raipur worst affected.

 

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। राजधानी रायपुर में संक्रमित मरीजों की संख्या 108 पहुंच गई है, जबकि पूरे प्रदेश में अब तक 251 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। सोमवार को ही 16 नए मरीज सामने आए, जिनमें 8 रायपुर के हैं। फिलहाल 67 संक्रमित मरीज अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं, जबकि 22 मरीज घर पर रहकर उपचार ले रहे हैं। इस तरह प्रदेश में कुल 89 एक्टिव केस हैं। राहत की बात यह है कि जनवरी से अब तक स्वाइन फ्लू से किसी मरीज की मौत की जानकारी सामने नहीं आई है।

रायपुर के अलावा प्रदेश के दूसरे जिलों में भी संक्रमण के मामले मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल एच1एन1 वायरस में किसी नए म्यूटेशन की पुष्टि नहीं हुई है। कई मरीजों में संक्रमण के लक्षण हल्के हैं और वे इलाज के बाद घर पर ही स्वस्थ हो रहे हैं। हालांकि पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों में संक्रमण गंभीर हो सकता है, इसलिए उन्हें विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

डॉक्टरों के अनुसार सर्दी, खांसी, गले में खराश के साथ सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर जांच कराना जरूरी है। समय पर बीमारी की पहचान होने से उपचार शुरू किया जा सकता है और संक्रमण के गंभीर होने का खतरा कम किया जा सकता है। स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को फ्लू जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बीमार होने पर आराम करने, दूसरों के संपर्क में आने से बचने और डॉक्टर की सलाह के अनुसार जांच व उपचार कराने की सलाह दी जा रही है। बुजुर्गों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों को लक्षण दिखने पर खास सावधानी बरतनी चाहिए।

 

MadhyaBharat 8 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.