Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
MP में इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल जारी, सरकारी अस्पतालों की OPD बंद
Intern doctors

 

 

 

मध्यप्रदेश में एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन लगातार जारी है। सोमवार से शुरू हुए विरोध के बाद मंगलवार को प्रदेश के कई सरकारी अस्पतालों में इंटर्न डॉक्टरों ने ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार किया। भोपाल, इंदौर, रतलाम समेत कई शहरों के अस्पतालों में इसका असर देखने को मिला, जिससे इलाज और जांच के लिए पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं चालू रखी गई हैं, ताकि गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके। भोपाल में इंटर्न डॉक्टर रातभर कमला पार्क की सड़क पर बैठे रहे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया, जिससे आसपास के इलाकों में यातायात भी प्रभावित हुआ।

हमीदिया अस्पताल में प्रदर्शन के चलते ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहीं और इंटर्न डॉक्टरों ने ओटी में भी काम नहीं किया। अस्पताल के तीन गेटों में से फिलहाल एक गेट से ही आवाजाही की व्यवस्था रखी गई, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी दिक्कत हुई। इमरजेंसी से जुड़े मरीजों को भी इसी रास्ते से अस्पताल में प्रवेश करना पड़ा। वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी और अस्पताल परिसर के आसपास भी पुलिस बल तैनात किया गया। इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि जब तक सरकार की ओर से उनकी मांग पर स्पष्ट और लिखित फैसला नहीं आता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

मामले को लेकर डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने वरिष्ठ चिकित्सकों और अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग के साथ सोमवार को प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर भी गंभीरता से चर्चा हुई है। सरकार ने बातचीत को सकारात्मक बताया है और मुख्यमंत्री से भी इस मुद्दे पर चर्चा की जा रही है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि मौखिक आश्वासन के बजाय स्टाइपेंड बढ़ाने का लिखित आदेश मिलने के बाद ही वे आंदोलन वापस लेंगे। इंटर्न डॉक्टरों ने उत्तर प्रदेश में बढ़ाए गए स्टाइपेंड का हवाला देते हुए मध्यप्रदेश में भी जल्द निर्णय लेने की मांग की है। फिलहाल सरकार और डॉक्टरों के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत का दौर जारी है।

 

MadhyaBharat 8 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.