Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार
Uproar over GDP question: AAP hits back at Goyal

 

GDP के आंकड़ों और आर्थिक स्थिति पर उठ रहे सवालों को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बयान के बाद सियासी विवाद शुरू हो गया है। गोयल ने GDP पर सवाल उठाने वालों को ‘बेरोजगार’ बताते हुए कहा कि कुछ लोग खुद को अर्थशास्त्री बताकर टीवी चैनलों पर आते हैं और देश की अर्थव्यवस्था को लेकर नकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने लोगों से ऐसे बयानों पर भरोसा नहीं करने की अपील की।

गोयल के बयान पर आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया है। AAP ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि अगर GDP पर सवाल उठाने वाले बेरोजगार हैं, तो देश के करोड़ों युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिला। पार्टी ने रोजगार के मुद्दे को सरकार की नीतियों से जोड़ते हुए केंद्र से जवाब मांगा है।

AAP ने अपने बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस पुराने वादे का भी जिक्र किया, जिसमें हर साल दो करोड़ रोजगार देने की बात कही गई थी। पार्टी ने सवाल उठाया कि अगर 12 साल के हिसाब से 24 करोड़ रोजगार दिए जाने थे, तो इतने युवाओं को नौकरी क्यों नहीं मिली। गोयल के बयान और AAP के पलटवार के बाद GDP, रोजगार और सरकार के दावों को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

 

MadhyaBharat 3 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.