Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
MP में बढ़ेगी हवाई कनेक्टिविटी 25 शहरों के लिए सीधी उड़ानों की तैयारी
Air connectivity to increase in MP; preparations underway for direct flights to 25 cities

मध्यप्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य से 17 घरेलू और 8 अंतरराष्ट्रीय शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने की योजना पर काम किया जा रहा है। एविएशन डायरेक्टोरेट ने विमानन कंपनियों से 15 सितंबर तक प्रस्ताव मांगे हैं। प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय रूट में सिंगापुर, कुआलालंपुर और बैंकॉक जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं, जबकि घरेलू कनेक्टिविटी के लिए कोच्चि, तिरुपति, पोर्ट ब्लेयर, रायपुर, लखनऊ, वाराणसी, पटना, जम्मू, कोलकाता, चेन्नई, जयपुर, गोवा समेत कई शहरों को जोड़ने की तैयारी है।

 

सरकार नई उड़ानों के संचालन को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश सिविल एविएशन पॉलिसी 2025 के तहत विमानन कंपनियों को इंसेंटिव और वायबिलिटी गैप फंडिंग भी देगी। घरेलू उड़ानों के लिए दूरी के आधार पर आर्थिक सहायता तय की जाएगी, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी निर्धारित मानकों के अनुसार प्रोत्साहन दिया जाएगा। यह सहायता शुरुआती तौर पर छह महीने के लिए होगी और उड़ानों के प्रदर्शन को देखते हुए इसे आगे बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है। नई एयर कनेक्टिविटी से कारोबार, पर्यटन और धार्मिक यात्राओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

 

फिलहाल प्रदेश में इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, सतना, खजुराहो और दतिया समेत आठ कमर्शियल एयरपोर्ट हैं, जबकि कई एयर स्ट्रिप भी मौजूद हैं। नए प्रस्ताव के तहत घरेलू उड़ानों के लिए कम से कम 50 सीट और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 180 या उससे अधिक सीट वाले विमानों के संचालन की शर्त रखी गई है। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। सरकार का मानना है कि प्रमुख आर्थिक और पर्यटन केंद्रों से सीधी हवाई सेवा बढ़ने से प्रदेश की कनेक्टिविटी के साथ निवेश और पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

MadhyaBharat 2 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.