Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बीना-खिमलासा-मालथौन फोरलेन की तैयारी
Preparations for the Bina-Khimlasa-Malthon four-lane road

मध्य प्रदेश में सड़क नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में एक और बड़े प्रोजेक्ट पर काम आगे बढ़ सकता है। बीना-खिमलासा-मालथौन के बीच करीब 67 किलोमीटर लंबे मौजूदा दो लेन मार्ग को फोरलेन में बदलने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस परियोजना पर लगभग 2800 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। मंगलवार को भोपाल मंत्रालय में होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है। फोरलेन प्रोजेक्ट को क्षेत्र की बढ़ती औद्योगिक और व्यावसायिक जरूरतों को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

फोरलेन बनने के बाद इस मार्ग पर सफर करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल सड़क की खराब स्थिति और वाहनों के दबाव के कारण बीना से मालथौन तक की दूरी तय करने में करीब दो से ढाई घंटे लग जाते हैं। सड़क के चौड़ीकरण के बाद यही सफर लगभग एक घंटे में पूरा होने की संभावना है। खासतौर पर बीना रिफाइनरी से जुड़े भारी वाहनों और माल परिवहन को इसका सीधा फायदा मिलेगा। बेहतर सड़क से यातायात सुगम होगा, जाम की समस्या कम होगी और आसपास के क्षेत्रों में नए औद्योगिक एवं कारोबारी गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है।

प्रदेश सरकार पिछले कुछ समय से बड़े फोरलेन प्रोजेक्टों को मंजूरी देकर सड़क कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर दे रही है। इससे पहले भोपाल-विदिशा के बीच 44 किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग के लिए 1757 करोड़ रुपये और सिवनी-बालाघाट के 91 किलोमीटर मार्ग के लिए करीब 3964 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी गई है। बीना-खिमलासा-मालथौन मार्ग के फोरलेन होने से बुंदेलखंड क्षेत्र की कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलेगी। साथ ही मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों तक आवागमन आसान होने के साथ व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

 

MadhyaBharat 1 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.