Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
TMC के 20 बागी सांसदों को स्पीकर का नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा
Speaker issues notice to 20 rebel TMC MPs, seeks reply within 7 days.

TMC के 20 बागी सांसदों को स्पीकर का नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा

TMC के 20 बागी सांसदों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने इन सभी सांसदों को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर जवाब देने को कहा है। यह मामला तृणमूल कांग्रेस की ओर से दलबदल कानून के तहत इन सांसदों की सदस्यता खत्म करने की मांग से जुड़ा है। TMC महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया है कि पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद इन सांसदों ने पार्टी से अलग रुख अपनाया है।

विवाद उस समय और गहरा गया, जब इन 20 सांसदों ने TMC से अलग होकर नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया यानी NCPI के साथ जाने का दावा किया। साथ ही उन्होंने लोकसभा में अलग समूह के तौर पर मान्यता देने की मांग भी की। TMC ने इसका विरोध करते हुए संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत कार्रवाई की मांग की है। पार्टी का तर्क है कि अगर सांसद पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी के साथ जाते हैं, तो उनके खिलाफ दलबदल कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है। इसी आधार पर अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर के सामने अलग-अलग याचिकाएं भी दाखिल की थीं।

मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंच चुका है। 25 अगस्त को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट में बताया गया कि लोकसभा स्पीकर की ओर से इन सांसदों को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है और उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। अब इन सांसदों के जवाब पर सभी की नजरें टिकी हैं। जवाब मिलने के बाद लोकसभा स्पीकर मामले की आगे की प्रक्रिया तय करेंगे। अगर दलबदल के आरोप सही पाए जाते हैं, तो सांसदों की सदस्यता पर बड़ा फैसला हो सकता है और इसका असर TMC के लोकसभा में संख्याबल पर भी पड़ सकता है।

MadhyaBharat 26 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.