Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था
New system for ration distribution in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए राहत की खबर है। सितंबर महीने में पात्र हितग्राहियों को सितंबर और अक्टूबर का चावल एक साथ दिया जाएगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। APL कार्डधारकों को छोड़कर अन्य सभी श्रेणियों के हितग्राही इस व्यवस्था का लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए प्रदेश की उचित मूल्य की दुकानों में पहले से ही दोनों महीनों के चावल का पर्याप्त स्टॉक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वितरण के समय किसी तरह की परेशानी न हो।

 

विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों और संबंधित अधिकारियों को सितंबर माह शुरू होने से पहले राशन दुकानों तक चावल पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। इसके तहत पात्र हितग्राहियों को सितंबर में ही दो महीने का निर्धारित राशन मिल जाएगा और अक्टूबर में उन्हें अलग से चावल लेने के लिए राशन दुकान जाने की जरूरत नहीं होगी। विभाग का उद्देश्य समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना और PDS वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है।

 

इधर, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम यानी NFSA के तहत राशन दुकानदारों के कमीशन में भी बढ़ोतरी की गई है। अब चावल वितरण पर दुकानदारों को 100 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन मिलेगा, जबकि पहले यह राशि 90 रुपये थी। यानी प्रति क्विंटल 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। ई-पॉश मशीन से खाद्यान्न वितरण पर मिलने वाली अतिरिक्त मार्जिन राशि में भी वृद्धि की गई है। हालांकि राशन विक्रेता संघ इस बढ़ोतरी से संतुष्ट नहीं है। संघ का कहना है कि मौजूदा खर्च और काम को देखते हुए कमीशन में कम से कम 60 रुपये प्रति क्विंटल की अतिरिक्त बढ़ोतरी होनी चाहिए। सरकार से कमीशन बढ़ाने की मांग जारी है।

 

MadhyaBharat 25 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.