Since: 23-09-2009
भोपाल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कोलार से संत नगर तक 32 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधायक रामेश्वर शर्मा शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत अब पहले से ज्यादा मजबूत हो चुका है और दुश्मन के इलाके में जाकर कार्रवाई करने की क्षमता रखता है। यात्रा के दौरान सीएम ने लोगों के साथ सेल्फी भी ली। रामेश्वर शर्मा ने युवाओं से संविधान, लोकतंत्र, राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के प्रति सजग रहने की अपील की।
वहीं, देवास में तिरंगा यात्रा के दौरान एक डीजे वाहन पेड़ से टकरा गया। पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा था, जिसके टूटने के बाद मधुमक्खियों के झुंड ने यात्रा में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में 12 लोग घायल हो गए। अचानक हुए हमले के बाद यात्रा में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद आयोजकों और स्थानीय लोगों ने स्थिति को संभाला।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |