Since: 23-09-2009
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल फोन से 90 अश्लील वीडियो मिलने के बाद नई FIR दर्ज की गई है। सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को जेल में छापेमारी के दौरान फोन बरामद किया था। अब जब्त मोबाइल की फोरेंसिक जांच की जा रही है और जांचकर्ता उसमें मौजूद वीडियो, तस्वीरों व अन्य डिजिटल डेटा की पड़ताल कर रहे हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह सामग्री फोन में कहां से आई और इसका किसी आपराधिक मामले से संबंध है या नहीं। जेल में बंद अंडरट्रायल कैदी प्रताप राय को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है।
प्रज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और जेडीएस विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे हैं। वह एक रेप मामले में अगस्त 2025 से उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। उनके परिवार के फार्महाउस में काम करने वाली 47 वर्षीय महिला ने अप्रैल 2024 में FIR दर्ज कराकर उन पर 2021 से कई बार रेप करने और घटना किसी को बताने पर वीडियो लीक करने की धमकी देने का आरोप लगाया था। विशेष अदालत ने अगस्त 2025 में उन्हें दोषी ठहराते हुए उम्रकैद और 11.50 लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई थी। प्रज्वल के खिलाफ रेप के तीन अन्य मामले भी चल रहे हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |