Since: 23-09-2009
छत्तीसगढ़ के पहले लोकपर्व 'हरेली तिहार' के अवसर पर नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भव्य और पारंपरिक आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में विधि-विधान से हल-नांगर और कृषि औजारों की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राज्य में बीते एक साल के दौरान किसानों के खातों में 35 हजार करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब किसान समृद्ध और खुशहाल होगा, तभी वास्तव में छत्तीसगढ़ की वास्तविक तरक्की और विकास संभव है।
मुख्यमंत्री निवास परिसर को नीम व आम के पत्तों, गेंदे के फूलों और ग्रामीण लोक-शिल्प से बेहद खूबसूरती से सजाया गया था, जिससे पूरे परिसर में छत्तीसगढ़ की प्राचीन लोक-संस्कृति और समृद्ध परंपराओं की अनुपम झलक देखने को मिली। इस अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों और आम लोगों का स्वागत छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से किया गया। लोगों ने पारंपरिक पकवानों जैसे फरा और चिल्ला का आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान लोक गीतों और पारंपरिक माहौल ने छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान और कृषि संस्कृति के इस पावन पर्व को बेहद खास बना दिया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |