Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़: पारदर्शी खरीदी में हासिल की 113% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी
Chhattisgarh Honoured, GeM Award,Transparent Procurement

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) के 10वें स्थापना दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ को 'GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में राज्य को 'प्रीमियर अवार्ड्स-स्टेट गवर्नमेंट फेलिसिटेशन' श्रेणी के तहत यह पुरस्कार मिला। GeM पोर्टल के पारदर्शी और प्रभावी इस्तेमाल के बल पर छत्तीसगढ़ में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान सरकारी खरीदी 113 प्रतिशत बढ़कर 3,935 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। खुली प्रतिस्पर्धा और डिजिटल प्रक्रियाओं की वजह से राज्य सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में 130 करोड़ रुपये और पिछले तीन वर्षों में कुल 235 करोड़ रुपये की सीधी बचत की है।

इस पारदर्शी डिजिटल प्लेटफॉर्म ने राज्य में स्थानीय, छोटे और वंचित वर्ग के उद्यमियों की किस्मत बदलने का काम किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों (MSEs) से 1,800 करोड़ रुपये की खरीदी की गई, जबकि महिला उद्यमियों से खरीदी में 97% और SC-ST वर्ग के व्यवसायियों से खरीदी में 108% की भारी उछाल दर्ज हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि GeM ने बिना किसी बिचौलिए के राज्य के स्टार्टअप्स और छोटे उद्यमियों के लिए सीधे सरकारी बाजार के दरवाजे खोल दिए हैं, जिससे पारदर्शी व्यवस्था के साथ-साथ स्थानीय उद्यमिता को मजबूत बढ़ावा मिल रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 12 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.