Since: 23-09-2009
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तारीफ करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। द इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित अपने लेख में सोनिया ने कहा कि मनमोहन सिंह ईमानदारी और जवाबदेही के मामले में अलग पहचान रखते थे और इतिहास उन्हें शांत, सरल, लेकिन देश के सबसे प्रभावशाली प्रधानमंत्रियों में से एक के रूप में याद करेगा। उन्होंने दावा किया कि सिंह के खिलाफ एक सुनियोजित अभियान चलाया गया, लेकिन कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही खत्म हो गई है।
सोनिया ने कहा कि 29 जुलाई का सुप्रीम कोर्ट का फैसला मनमोहन सिंह के खिलाफ चलाए गए राजनीतिक अभियान के एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत है। कोयला ब्लॉक मामले में कोर्ट ने CBI की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार करते हुए ट्रायल कोर्ट का समन आदेश रद्द कर दिया था। सोनिया ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने ED और CBI जैसी जांच एजेंसियों का राजनीतिक इस्तेमाल किया और नेताओं पर दबाव बनाने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह का रिकॉर्ड ईमानदारी और सत्यनिष्ठा का रहा है और उन्हें इतिहास सम्मान के साथ याद करेगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |