Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
सहारा निवेशकों की बढ़ी परेशानी, निवेशक की मौत के बाद पैसा ‘लॉक’; पोर्टल पर भुगतान में अड़चन
Sahara investors, investor

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र सरकार ने 18 जुलाई 2023 को सहारा समूह की सहकारी समितियों के निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल शुरू किया था। हालांकि, निवेशकों की शिकायत है कि पोर्टल पर कई व्यावहारिक और तकनीकी समस्याएं हैं। सबसे बड़ी दिक्कत उन परिवारों को हो रही है, जिनमें मूल निवेशक की मृत्यु हो चुकी है। निवेशकों के मुताबिक पोर्टल पर नॉमिनी या वैध वारिस के लिए स्पष्ट प्रक्रिया नहीं है। कई लोगों को अलग-अलग सदस्यता आईडी जारी की गई थीं, लेकिन भुगतान सिर्फ एक आईडी पर होने और बाकी दावों के लंबे समय से ‘अंडर प्रोसेस’ रहने की शिकायत है।

 छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों के निवेशकों, एजेंटों और सहारा के पूर्व कर्मचारियों से बातचीत में ऐसी कई समस्याएं सामने आईं। कुछ निवेशकों का दावा है कि मार्च 2023 के बाद मैच्योर हुई पॉलिसियों और कुछ योजनाओं के दावे भी स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। सहारा से जुड़े लोगों ने अलग-अलग सहकारी समितियों के जरिए देशभर में निवेशकों से पैसा जमा कराया था। भुगतान में आ रही दिक्कतों के चलते कई परिवार अब अदालत और सरकारी स्तर पर समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।

Priyanshi Chaturvedi 11 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.