Since: 23-09-2009
देश के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। राजस्थान के जयपुर में रविवार सुबह तीन घंटे हुई तेज बारिश के बाद निचले इलाकों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया और कई घरों में पानी घुस गया। चूरू में भी कॉलोनियां जलमग्न हो गईं। मध्य प्रदेश के डिंडौरी में शनिवार रात से रविवार सुबह तक करीब 6 इंच बारिश हुई, जिससे नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और नर्मदा व जोगी-टिकारिया पुल के ऊपर से पानी बहने लगा।
उधर, दिल्ली में अगस्त के शुरुआती आठ दिनों में ही 230.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो पूरे महीने की सामान्य औसत बारिश 226.8 मिमी से अधिक है। 2024 के बाद यह अगस्त की शुरुआत में सबसे ज्यादा बारिश बताई जा रही है। लगातार बारिश के कारण शनिवार को कालिंदी कुंज बॉर्डर, ITO और प्रेस एन्क्लेव मार्ग समेत कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव के चलते ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |