Since: 23-09-2009
भोपाल में रविवार को तेज बारिश के बीच भाजपा की तिरंगा यात्रा निकाली गई। टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुई यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। बारिश के बावजूद बच्चों और कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। मुख्यमंत्री बुलेट से कार्यक्रम स्थल पहुंचे और हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। बच्चों ने डोरेमोन और मोटू-पतलू जैसे किरदारों की वेशभूषा में पहुंचकर लोगों का ध्यान खींचा।
तेज बारिश और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा का रूट छोटा कर दिया गया और न्यू मार्केट के नानके पेट्रोल पंप चौराहे से पहले ही इसे वापस टीटी नगर की ओर मोड़ दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह देशभक्ति की भावना को दिखाता है। उन्होंने ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। यात्रा में देशभक्ति के साथ नशा मुक्ति का संदेश भी दिया गया और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |