Since: 23-09-2009
रायपुर के टिटोस क्लब में रात 12 बजे के बाद भी पार्टी और शराब परोसे जाने का दावा करने वाला एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां तेज म्यूजिक के बीच पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान शिवसेना प्रमुख भी क्लब में पहुंचे और तलवार से केक काटते दिखाई दिए। आसपास मौजूद लोग जश्न मनाते और इस दौरान वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्लब में निर्धारित समय और नियमों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
वीडियो में दावा किया गया है कि पार्टी आधी रात के बाद भी जारी रही और इस दौरान शराब परोसी जा रही थी। हालांकि, क्लब को तय समय के बाद शराब परोसने या पार्टी जारी रखने की अनुमति थी या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। मामले को लेकर अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या क्लब ने निर्धारित नियमों का पालन किया और क्या आयोजन के लिए संबंधित अनुमति ली गई थी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |