Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
अरुणाचल की 27 जगहें आधिकारिक मैप पर दर्ज, चीन की नाम बदलने की कोशिशों के बीच केंद्र का बड़ा कदम
Arunachal,official map,Centre,China

केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश की 27 जगहों और भौगोलिक विशेषताओं को आधिकारिक नक्शे पर उनकी पहचान और खासियत के साथ दर्ज किया है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, यह काम अरुणाचल प्रदेश सरकार से सलाह के बाद किया गया है। इसका उद्देश्य इन क्षेत्रों की सही पहचान को सामने लाना और लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब चीन लगातार अरुणाचल प्रदेश की जगहों के नाम बदलकर अपनी दावेदारी जताने की कोशिश करता रहा है। भारत चीन के इन दावों को खारिज करते हुए स्पष्ट कर चुका है कि नाम बदलने से अरुणाचल प्रदेश पर भारत की संप्रभुता पर कोई असर नहीं पड़ता।

आधिकारिक नक्शे में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास स्थित लॉन्गजू को भी शामिल किया गया है। 1959 में चीनी सेना के यहां पहुंचने के बाद यह क्षेत्र भारत-चीन सीमा तनाव के शुरुआती केंद्रों में रहा था। अपर सुबनसिरी जिले का माजा गांव भी सूची में शामिल है। वहीं चांगलांग जिले के जयरामपुर को भी प्रमुख स्थान दिया गया है, जो पूर्वी अरुणाचल और म्यांमार सीमा की ओर सुरक्षा बलों की आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण लॉजिस्टिक्स हब माना जाता है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 8 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.