Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
ठगी के पैसों से विधायक-मंत्री बनना चाहता था भाजपा नेता, बिहार से कर्नाटक तक फैला नेटवर्क
BJP leader , MLA or minister ,fraud, network , Bihar , Karnataka

मध्य प्रदेश में साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार भाजपा नेता और शाजापुर जिला पंचायत सदस्य जगदीश मालवीय से पूछताछ में पुलिस ने कई अहम खुलासे किए हैं। पुलिस के मुताबिक, मालवीय ठगी की रकम से विधानसभा चुनाव लड़कर विधायक और फिर मंत्री बनने का सपना देख रहा था। जांच में उसके बैंक खाते में कुछ महीनों के दौरान करीब 2.93 करोड़ रुपए के ट्रांजैक्शन मिले हैं। इनमें करीब 50 लाख रुपए ग्वालियर के CA अशोक विजयवर्गीय से हुई 21.05 करोड़ रुपए की साइबर ठगी से जुड़े बताए जा रहे हैं। आरोप है कि मालवीय ने अपना बैंक अकाउंट अंकित वर्मा को इस्तेमाल करने के लिए दिया था और बदले में हर ट्रांजैक्शन पर 2% कमीशन लेता था। अंकित मैकेनिकल इंजीनियर है और पुलिस के मुताबिक ठगी की रकम से बड़ा कार गैराज खोलना चाहता था।

 

पुलिस के अनुसार, CA अशोक विजयवर्गीय को ‘Tradecboeus’ नाम के फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए 21.05 करोड़ रुपए की ठगी का शिकार बनाया गया। उन्होंने 76 बैंक खातों में 106 बार रकम ट्रांसफर की, जो करीब 15 लेयर से गुजरकर 20 हजार से ज्यादा खातों तक पहुंची। शुरुआती जांच में ठगी की करीब 35% रकम दक्षिण भारत के खातों में जाने की बात सामने आई है। पुलिस को नेटवर्क के मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र के अलावा बिहार, झारखंड, तमिलनाडु और कर्नाटक तक फैले होने के सुराग मिले हैं। जांच के मुताबिक आरोपी मोबाइल में APK फाइल एक्टिवेट कर बैंक के OTP को ऑटो-फॉरवर्ड कर मुख्य हैंडलर तक पहुंचाते थे। मामले में अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Priyanshi Chaturvedi 8 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.