Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
MP में लोन के लिए 284 युवाओं ने किया आवेदन, 138 रिजेक्ट; ₹15.83 करोड़ की मांग पर मिले सिर्फ ₹84 लाख
loans ,MP, ,rejectedr, sanctioned

मध्य प्रदेश में युवाओं के रोजगार और स्वरोजगार की जमीनी तस्वीर सामने आई है। दीनदयाल जन आजीविका योजना-शहरी (DJAY-S) के तहत राज्य से 284 से ज्यादा युवाओं ने लोन के लिए आवेदन किया था। इनमें गिग वर्कर, निर्माण श्रमिक, वाहन चालक और स्वच्छता कर्मी बड़ी संख्या में शामिल थे। युवाओं ने छोटे कारोबार शुरू करने के लिए कुल 15.83 करोड़ रुपए के लोन की मांग की, लेकिन सिर्फ 123 आवेदनों को मंजूरी मिली और 138 आवेदन खारिज कर दिए गए। स्वीकृत मामलों में भी केवल 84.1 लाख रुपए ही वितरित किए गए, जो कुल मांग का महज 5.3% है। आवेदन खारिज होने के मामले में मध्य प्रदेश की स्थिति अन्य राज्यों की तुलना में चिंताजनक रही।

रोजगार सृजन के लिए चल रही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) में भी मध्य प्रदेश को मिलने वाली सब्सिडी में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में राज्य में 209.58 करोड़ रुपए की मार्जिन मनी सब्सिडी बांटी गई थी, जो 2025-26 में घटकर 84.29 करोड़ रुपए रह गई। वहीं गुजरात ने 11.06 करोड़ रुपए की लोन मांग के मुकाबले 1.31 करोड़ रुपए वितरित किए और 96 आवेदनों को मंजूरी दी, जबकि तमिलनाडु में 100 आवेदनों पर 61.79 लाख रुपए बांटे गए। आंकड़े बताते हैं कि मध्य प्रदेश में स्वरोजगार के लिए लोन और सरकारी सहायता हासिल करने में युवाओं को बड़ी बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 7 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.