Since: 23-09-2009
रायपुर नगर निगम ने VIP रोड स्थित बेबीलान टावर के पास मुख्य सड़क किनारे निर्माण मलबा फेंकने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कारोबारी जसवीर सिंह खनूजा पर 25 हजार रुपए का ई-चालान किया है। नगर निगम को व्यावसायिक परिसर की ओर से सड़क किनारे बड़ी मात्रा में मलबा फेंके जाने की शिकायत मिली थी। इसके बाद निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन-9 की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके का औचक निरीक्षण किया। जांच में शिकायत सही पाई गई और मलबे के कारण सड़क की स्वच्छता प्रभावित होने के साथ आम लोगों की आवाजाही में भी परेशानी सामने आई।
जोन-9 के अधिकारियों ने स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर संबंधित व्यावसायिक परिसर के संचालक के खिलाफ ई-चालान जारी किया। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सार्वजनिक स्थान पर दोबारा मलबा या कचरा फेंकने की स्थिति में इससे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निगम ने नागरिकों और कारोबारियों से सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने और निर्माण सामग्री या मलबे का उचित तरीके से निपटान करने की अपील की है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |