Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अगले तीन दिन भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Monsoon , Chhattisgarh, alert , rain , lightning

सावन के महीने में छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बने मजबूत मौसम तंत्र के प्रभाव से अगले तीन दिनों तक अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी वर्षा, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। पिछले 24 घंटों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है, जबकि राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने की संभावना के बावजूद उमस से पूरी राहत मिलने के आसार कम हैं।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के मौसम पर तीन सक्रिय प्रणालियों का असर है, जिनमें मानसून द्रोणिका, उत्तर-पश्चिम बिहार के आसपास बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण और बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय चक्रवाती तंत्र शामिल हैं। इन प्रणालियों के कारण प्रदेश में लगातार नमी पहुंच रही है, जिससे बारिश की गतिविधियां तेज बनी हुई हैं। शंकरगढ़ में सबसे अधिक 11 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि कुसमी, सक्ती, रतनपुर, भोपालपट्टनम, सुकमा और बीजापुर समेत कई क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक बारिश का यही दौर जारी रहा तो प्रदेश में अब तक सामान्य से 7 प्रतिशत कम रही मानसूनी वर्षा की कमी काफी हद तक पूरी हो सकती है। किसानों के लिए यह राहत की खबर है, हालांकि जलभराव और वज्रपात को देखते हुए लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Priyanshi Chaturvedi 5 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.