Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
27 करोड़ खर्च, फिर भी जनता को नहीं मिला फायदा; कॉम्प्लेक्स बंद, पानी टंकियां और सड़क अधूरी
public received ,benefit, complex shut, water tanks , road incomplete

रायपुर नगर निगम की करीब 27 करोड़ रुपये की चार प्रमुख परियोजनाएं निर्माण पूरा होने के बाद भी लोगों के लिए उपयोगी नहीं बन सकी हैं। शास्त्री मार्केट का 17 करोड़ रुपये की लागत से बना चार मंजिला हाईजीनिक कॉम्प्लेक्स 84 दुकानों के आवंटन और पहुंच मार्ग के अभाव में बंद पड़ा है। वहीं अमृत मिशन के तहत लाभांडी और फुंडहर में बनी पानी की टंकियां तीन साल से तैयार होने के बावजूद पाइपलाइन और वितरण नेटवर्क नहीं बनने के कारण एक बूंद पानी भी लोगों तक नहीं पहुंचा सकी हैं। रायपुरा में महतारी सदन और योग सेंटर का लोकार्पण हो चुका है, लेकिन संचालन शुरू नहीं होने से महिलाओं और बच्चों को इसका लाभ नहीं मिल रहा।

 

इधर भाठागांव की 1.2 किलोमीटर लंबी ईको-फ्रेंडली सड़क भी तय समय सीमा बीतने के बाद अधूरी पड़ी है। ठेकेदार ने डामर की बढ़ी कीमतों का हवाला देकर काम रोक दिया, जिससे लोगों को धूल और कीचड़ का सामना करना पड़ रहा है। महापौर मीनल चौबे ने इन परियोजनाओं में देरी के लिए पिछली नगर सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सभी अधूरी योजनाओं को जल्द पूरा कर जनता के लिए शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शास्त्री मार्केट की पहुंच समस्या का समाधान किया जा रहा है, महतारी सदन जल्द संचालित होगा, पानी टंकियों के लिए पाइपलाइन कार्य शुरू हो चुका है और भाठागांव सड़क में देरी पर ठेकेदार पर पेनाल्टी भी लगाई गई है।

Priyanshi Chaturvedi 2 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.