Since: 23-09-2009
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार समेत 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश में मानसून के तीन मजबूत सिस्टम सक्रिय होने से अगले दो दिनों तक पश्चिमी जिलों में तेज बारिश की संभावना है। उत्तराखंड के बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में खराब मौसम के चलते स्कूल बंद कर दिए गए हैं, जबकि गुजरात में भी एहतियातन सभी स्कूल और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है। हरिद्वार में लगातार बारिश के कारण गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।
वहीं, मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दो नदियों के बीच बने टापू पर फंसे चार लोगों को करीब 11 घंटे लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बचा लिया गया। सभी लोग पिकनिक मनाने गए थे, लेकिन अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंस गए। बचाव अभियान के दौरान ड्रोन से भोजन पहुंचाया गया और बाद में राहत दल ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |