Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मध्य प्रदेश में बिल्डिंग परमिशन हुई आसान, कई विभागों की NOC की अनिवार्यता खत्म
Building permission, Madhya Pradesh, NOCs

मध्य प्रदेश सरकार ने भवन निर्माण की अनुमति प्रक्रिया को सरल और पूरी तरह ऑनलाइन बना दिया है। अब मकान, व्यावसायिक भवन या अन्य निर्माण कार्यों के लिए आवेदकों को कई विभागों से अलग-अलग जाकर अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) लेने की जरूरत नहीं होगी। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के नए निर्देशों के तहत आवश्यक मामलों में संबंधित विभागों से NOC लेने की प्रक्रिया सरकार स्वयं पूरी करेगी। साथ ही आवेदन और सभी दस्तावेज डिजिटल माध्यम से जमा होंगे, जिससे कागजी कार्रवाई कम होगी और अनुमति प्रक्रिया तेज व पारदर्शी बनेगी।

 

नई व्यवस्था के तहत दूसरे विभाग की मंजूरी जरूरी होने पर सात दिनों के भीतर प्रकरण संबंधित विभाग को भेजा जाएगा, जिसे 21 दिनों में जवाब देना होगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी, नेशनल मॉन्यूमेंट्स अथॉरिटी और हेरिटेज क्षेत्रों की NOC भी अब केवल उन्हीं मामलों में आवश्यक होगी, जहां GIS जांच में इसकी जरूरत सामने आए। हालांकि, फायर सेफ्टी और निर्धारित श्रेणी की परियोजनाओं के लिए पर्यावरणीय मंजूरी जैसे नियम पहले की तरह लागू रहेंगे। सरकार का उद्देश्य भवन निर्माण अनुमति में लगने वाला समय घटाना और निवेशकों व आम नागरिकों को राहत देना है।

Priyanshi Chaturvedi 31 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.