Since: 23-09-2009
उज्जैन के प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में सावन के दौरान बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए मुंबई के दो दानदाताओं ने मंदिर समिति को ₹10 लाख मूल्य के बैरिकेड्स भेंट किए हैं। मुंबई निवासी मनीष पांचाल और समीर पांचाल ने नकद दान देने के बजाय बैरिकेड्स तैयार करवाकर मंदिर को समर्पित किए। बैरिकेड्स की पहली खेप रविवार को उज्जैन पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजन के बाद इन्हें मंदिर समिति को सौंप दिया गया। इनका उपयोग श्रद्धालुओं की कतारों और भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने में किया जाएगा।
एसडीएम एलएन गर्ग की मौजूदगी में बैरिकेड्स मंदिर समिति को सौंपे गए। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल 100 बैरिकेड्स मंदिर पहुंच चुके हैं, जबकि करीब 200 बैरिकेड्स की दूसरी खेप अगले 15 दिनों में पहुंचेगी। मंदिर प्रशासन का कहना है कि इन बैरिकेड्स से सावन में लाखों श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था अधिक सुगम और सुरक्षित हो सकेगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |