Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
यूरिया की रिकॉर्ड सप्लाई के बावजूद खाद के लिए परेशान किसान
Farmers struggling , fertilizer despite record supply, urea

खरीफ सीजन में मध्य प्रदेश के किसानों को खाद के लिए लंबी कतारों का सामना करना पड़ रहा है। संसद में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा द्वारा पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, 19 जुलाई 2026 तक राज्य को 9.61 लाख मीट्रिक टन यूरिया की आवश्यकता थी, जबकि केंद्र सरकार ने मांग से 147% अधिक यानी 14.17 लाख मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध कराया। इसके बावजूद किसानों की परेशानी कम नहीं हुई, जिसका प्रमुख कारण राज्य में खाद के स्थानीय वितरण और प्रबंधन में अव्यवस्था माना जा रहा है।

 

वहीं, डीएपी (DAP) की आपूर्ति किसानों के लिए सबसे बड़ी समस्या बनकर उभरी। 3.57 लाख मीट्रिक टन की मांग के मुकाबले केवल 3.05 लाख मीट्रिक टन डीएपी ही उपलब्ध कराया गया, जिससे करीब 52 हजार मीट्रिक टन की कमी रही। इसी वजह से सहकारी समितियों पर लंबी कतारें और हंगामे की स्थिति बनी। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि राज्य तक खाद पहुंचाना उसकी जिम्मेदारी है, जबकि जिलों, ब्लॉकों और सोसायटियों तक पारदर्शी वितरण का दायित्व राज्य सरकार का होता है। इससे साफ है कि खाद संकट का बड़ा कारण आपूर्ति से अधिक वितरण व्यवस्था की खामियां हैं।

Priyanshi Chaturvedi 26 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.