Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मध्य प्रदेश में रफ्तार का खूनी खेल: हर रोज 142 हादसों में 40 मौतें
Madhya Pradesh, Deadly Game ,Speed,  Accidents

मध्य प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है, जहां रोजाना औसतन 142 हादसों में 40 लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। लोकसभा में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश खूनी हादसों के मामले में देश में तीसरे नंबर पर है। राज्य में पिछले पांच सालों के आंकड़ों से पता चलता है कि वर्ष 2025 में हादसों की संख्या (52,125) में थोड़ी गिरावट जरूर आई है, लेकिन मौतों का आंकड़ा बढ़कर 14,842 तक पहुंच गया है, जो यह दर्शाता है कि दुर्घटनाएं अब पहले से अधिक जानलेवा साबित हो रही हैं।

देशव्यापी आंकड़ों पर नजर डालें तो तमिलनाडु हादसों के मामले में शीर्ष पर है, जबकि उत्तर प्रदेश में मौतों की संख्या सबसे भयावह है। यूपी में रोजाना भले ही औसतन 136 हादसे हो रहे हों, लेकिन वहां हर दिन 75 लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं। पूरे देश में तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी के चलते स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है, जिसने केंद्रीय और राज्य स्तरीय सुरक्षा प्रबंधों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Priyanshi Chaturvedi 24 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.