Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
शिवनाथ नदी में बहे मछुआरे की तलाश जारी: तीन जिलों की पुलिस और SDRF मैदान में
fisherman swept ,hivnath River; police ,three districts ,SDRF deployed

छत्तीसगढ़ में जारी मूसलाधार बारिश के बीच बिलासपुर के पचपेड़ी क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने गया 28 वर्षीय युवक सुखदेव केवट नदी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार-भाटापारा तीन जिलों की पुलिस के साथ SDRF की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। नदी का फैलाव और जलस्तर अधिक होने के कारण राहत व बचाव कार्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, हालांकि शुक्रवार सुबह से रेस्क्यू अभियान और तेज कर दिया गया है।

इसी बीच, मौसम विभाग ने मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। बीते 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है, जिससे नदी-नाले उफान पर हैं और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन रही है। कुल मानसून आंकड़ों के अनुसार राज्य में बारिश फिलहाल सामान्य से 16 प्रतिशत कम है, लेकिन हालिया दौर से खरीफ फसलों को राहत मिली है। प्रशासन ने अचानक बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्रामीणों और मछुआरों को उफनती नदियों और तेज धाराओं से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है।

Priyanshi Chaturvedi 24 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.