Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
MP विधानसभा में काली पट्टी बांधकर पहुंचे कांग्रेस विधायक
Congress MLAs , MP Assembly , wearing black armbands.

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस विधायकों ने अनूठे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेसी विधायक हाथों में काली पट्टी बांधकर सदन पहुंचे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है, जिससे सदन में तीखे राजनीतिक टकराव और जोरदार हंगामे के आसार बने हुए हैं।

राजनीतिक गहमागहमी के बीच आज सदन में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए 7,765.76 करोड़ रुपए के पहले अनुपूरक बजट पर विस्तृत चर्चा होगी, जिसमें नर्मदा घाटी विकास विभाग की सिंचाई और भूमि अधिग्रहण परियोजनाओं के लिए सर्वाधिक 3,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, सदन की कार्यवाही के दौरान बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं की कमी और कटनी में शासकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना जैसे जनहित के कई महत्वपूर्ण और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर भी ध्यानाकर्षण के जरिए चर्चा की जाएगी।

Priyanshi Chaturvedi 22 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.